कसौली में महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पुलिस थाना कसौली: महिला को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कसौली, जिला सोलन में 10-11-2026 को बंगोआ निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, आरोपी नरेन्द्र कुमार (37), पुत्र स्वर्गीय श्री मनोहर लाल, निवासी नबीपुर कॉलोनी, तहसील एवं जिला गुरदासपुर (पंजाब), उसके घर में घुस आया और महिला के बेटे के सामने पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने स्वयं की जान लेने की धमकी भी दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी उसी दिन शाम करीब 5 बजे दोबारा उसके घर पहुंचा। इसके बाद वह महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ तक पहुंच गया। वहां भी आरोपी पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा।
पुलिस चौकी कुठाड़ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
मामले में पुलिस थाना कसौली में एफआईआर संख्या 86/2026, दिनांक 11-11-2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333 व 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 11-11-2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल और पिस्तौल को कब्जे में ले लिया।
आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





