नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 10 अक्टूबर को हिमाचल कैबिनेट की बैठक, रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर रहेगा जोर – भारतीय नेशनल न्यूज

10 अक्टूबर को हिमाचल कैबिनेट की बैठक, रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर रहेगा जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल बैठक अब 10 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होगी। बैठक का समय सुबह 11 बजे तय किया गया है। खास बात यह है कि 10 अक्टूबर को सेकंड शनिवार होने के कारण सरकारी अवकाश रहेगा। इससे पहले 11 सितंबर और 5 अक्टूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठकें आयोजित नहीं हो सकी थीं।

लगातार दो बैठकें टलने के बाद अब 10 अक्टूबर की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय होने की संभावना है। सरकार का मुख्य ध्यान इस बार रोजगार से जुड़े मामलों पर रहने की उम्मीद है।

कैबिनेट के समक्ष कॉमन कैडर के तहत जूनियर इंजीनियरों के करीब 500 से 600 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव रखा जा सकता है। अभी तक जेई की भर्ती संबंधित विभागों के स्तर पर होती थी और वरिष्ठता भी विभाग ही तय करते थे। नई व्यवस्था में भर्ती निदेशालय के माध्यम से नियुक्तियां किए जाने का प्रस्ताव है। चयन के बाद कर्मचारियों की नियुक्ति अलग-अलग विभागों में हो सकती है, लेकिन उनका कैडर कॉमन रहेगा।

इसके अलावा राज्य में प्रस्तावित 100 नए सीबीएसई स्कूलों के लिए करीब 4,000 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला भी मंत्रिमंडल के सामने आने की संभावना है। मुख्यमंत्री पहले ही रामपुर दौरे के दौरान इस संबंध में घोषणा कर चुके हैं।

बागबानी विभाग में बागबानी सहायकों के करीब 300 पद सृजित करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है। वित्त विभाग इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। इन पदों के लिए बागबानी विभाग में अलग कैडर बनाया जाएगा। विभाग ने अन्य सरकारी विभागों में प्रचलित ‘मित्र’ व्यवस्था की जगह ‘सहायक’ पदनाम रखने का निर्णय लिया है। इन कर्मचारियों की तैनाती बागबानी विभाग के फार्मों में की जाएगी।

सरकार ने अन्य विभागों को भी रोजगार से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। दो बैठकें स्थगित होने के कारण इस बार मंत्रिमंडल के एजेंडे में अपेक्षाकृत अधिक प्रस्ताव शामिल होने की संभावना है।

इसके साथ ही रामपुर और रोहड़ू में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं, जिनमें सेब के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी भी शामिल है, को भी कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031