नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में 6 अक्तूबर से बदलेगा मौसम – भारतीय नेशनल न्यूज

हिमाचल में 6 अक्तूबर से बदलेगा मौसम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल में 6 अक्तूबर से मौसम में बदलाव, बारिश-बर्फबारी के साथ तेज हवाओं की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। सोमवार को प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ रहा, लेकिन 6 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 से 9 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम में बदलाव का असर 10 और 11 अक्तूबर को भी जारी रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने 6 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 7 से 9 अक्तूबर के बीच भी कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान जैसे हालात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

तापमान गिरने से हिमाचल में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगेगी। 6 से 9 अक्तूबर के बीच मैदानी इलाकों के साथ निचले पहाड़ी क्षेत्रों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031