नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पाईनग्रूव स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

पाईनग्रूव स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 02 अक्तूबर 2026

मेहनत और मजबूत संकल्प से ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं: हर्षवर्द्धन चौहान

पाईनग्रूव स्कूल धर्मपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। वह शुक्रवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित पाईनग्रूव स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2026 में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए अनुशासन और संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में कई कदम उठा रही है। पहली कक्षा से ही बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसे नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी और प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करने में उपयोगी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बच्चों के कल्याण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। योजना के अंतर्गत बेसहारा और निराश्रित बच्चों को ‘स्टेट ऑफ द चिल्ड्रन’ का दर्जा देकर सरकार की ओर से उनकी देखभाल की जा रही है। लाभार्थियों को हर माह 3,000 रुपये जेब खर्च के अलावा शिक्षा, कोचिंग, आवास, भूमि, विवाह तथा स्टार्ट-अप अनुदान जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत सोलन जिले में अब तक करीब 204 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लगभग 6,89,451 रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने की आदत बनाए रखने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक है, लेकिन पुस्तकों से अर्जित ज्ञान व्यक्ति के साथ लंबे समय तक बना रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को किताबों और समाचार पत्रों के अध्ययन के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह के दौरान हर्षवर्द्धन चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा, जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार डी.पी. शर्मा, आई.पी.एस.सी. ट्रस्ट के निदेशक प्रमोद शर्मा, ज्ञान भारती स्कूल दिल्ली की निदेशक लता विद्यानाथन, पाईनग्रूव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह, स्कूल शासक मंडल के सदस्य जोगिन्द्र बाजवा, पाईनग्रूव स्कूल धर्मपुर के हेड संजय चौहान तथा पाईनग्रूव स्कूल सुबाथू की हेड कैप्टन रेनु शर्मा सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031