नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति मुर्मू का हिमाचल दौरा तय – भारतीय नेशनल न्यूज

राष्ट्रपति मुर्मू का हिमाचल दौरा तय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे की तैयारियां तेज, नयनादेवी से अटल टनल तक रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति छह अक्तूबर को हिमाचल पहुंचेंगी। इस दौरान वह श्रीनयनादेवी मंदिर और मनाली के प्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके अलावा अटल टनल का भी दौरा उनके कार्यक्रम में शामिल है।

राष्ट्रपति छह अक्तूबर को श्रीआनंदपुर साहिब पहुंचने के बाद श्रीनयनादेवी मंदिर जाएंगी और वहां पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह बिलासपुर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के भी मौजूद रहने की संभावना है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी टेंटेटिव कार्यक्रम के मुताबिक, छह अक्तूबर को बिलासपुर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद राष्ट्रपति मनाली के लिए रवाना होंगी। उनका सात और आठ अक्तूबर को मनाली में प्रवास प्रस्तावित है।

सात अक्तूबर को राष्ट्रपति हिडिंबा मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके अगले दिन यानी आठ अक्तूबर को अटल टनल का दौरा प्रस्तावित है। इसी दिन वह मनाली से दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगी।

राष्ट्रपति का पूरा हिमाचल दौरा वायुसेना के हेलिकॉप्टरों के माध्यम से होने की जानकारी है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पहले भी मौसम के कारण टल चुका है अटल टनल का दौरा

इससे पहले राष्ट्रपति के शिमला प्रवास के दौरान भी अटल टनल जाने का कार्यक्रम बनाया गया था। हालांकि, खराब मौसम के चलते उस समय यह दौरा रद्द करना पड़ा था। इस बार प्रस्तावित कार्यक्रम में अटल टनल को फिर से शामिल किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30