नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्रेच सहायिका के पद के लिए 17 सितंबर को साक्षात्कार – भारतीय नेशनल न्यूज

क्रेच सहायिका के पद के लिए 17 सितंबर को साक्षात्कार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 8 सितंबर 2026

क्रेच सहायिका के एक पद के लिए 17 सितंबर को साक्षात्कार

बाल विकास परियोजना धर्मपुर के तहत आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र आंगनवाड़ी क्रेच टकसाल-2, वृत्त परवाणू में क्रेच सहायिका के एक रिक्त पद को भरने के लिए 17 सितंबर, 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में होगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर, 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन सादे कागज पर तैयार कर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन में अभ्यर्थी को अपना पूरा विवरण देने के साथ-साथ जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसका नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य होगा।

पद के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय के प्रमाण के तौर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन के साथ आयु प्रमाण, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), विधवा प्रमाण पत्र, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की प्रवासिनी होने का प्रमाण, तलाकशुदा होने का प्रमाण, पति के पिछले सात वर्षों से लापता होने संबंधी प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे।

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उपरोक्त दस्तावेजों की मूल प्रतियां भी साथ लानी होंगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से व्यक्तिगत बुलावा पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

पद से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930