नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल के 2 लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली – भारतीय नेशनल न्यूज

हिमाचल के 2 लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल के 2 लाख अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को हर माह ₹1,500

2 अक्टूबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’

हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के करीब दो लाख अति निर्धन परिवारों के लिए नई कल्याणकारी योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही इन परिवारों की महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू कर रही है। पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान कई योजनाएं शुरू की गई हैं और सरकार का प्रयास है कि इनका लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे।

सुक्खू ने बताया कि प्रस्तावित योजना से लाभान्वित होने वाले परिवारों में करीब 90 हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अब तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।

प्राकृतिक खेती को सरकार का बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। प्राकृतिक खेती से तैयार होने वाले उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था की गई है। इसके तहत गाय का दूध ₹61 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹71 प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है।

विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम ₹20 लाख तक का ऋण मिल सकता है।

सरकार ने योजना का लाभ अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए पात्रता की पारिवारिक आय सीमा में भी बदलाव किया है। इसे ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹12 लाख सालाना कर दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930