नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग-नेटवर्किंग कार्यशाला – भारतीय नेशनल न्यूज

महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग-नेटवर्किंग कार्यशाला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 27 अगस्त 2026

महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता और व्यवसाय विस्तार के अवसरों की जानकारी

‘सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदर्शन को बढ़ावा और गति देना (रैम्प)’ परियोजना के तहत सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत खण्ड विकास कार्यालय कुनिहार में महिला उद्यमियों के लिए ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध वित्तीय संसाधनों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न संस्थागत सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उद्यम स्थापना, व्यवसाय विस्तार, नेटवर्किंग और उद्यमिता विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय एवं संस्थागत सहायता के उपलब्ध विकल्पों से परिचित कराना तथा उन्हें अपने व्यवसाय को स्थापित, विकसित और विस्तारित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना रहा।

इस दौरान डी.आई.सी. सोलन, एस.बी.आई. बैंक, एन.आर.एल.एम. और यूको आरसेटी के प्रतिनिधियों ने वित्तीय सहायता, बैंकिंग सेवाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य संस्थागत सुविधाओं से संबंधित जानकारी साझा की।

महिला उद्यमी रीता देवी ने अपने उद्यमिता सफर के अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। उन्होंने व्यवसाय संचालन के दौरान सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उपलब्ध संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। समाजसेवी कौशल्या ने महिला सशक्तिकरण तथा उद्यमिता के क्षेत्र में मौजूद अवसरों की जानकारी दी।

कार्यशाला में संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें महिला उद्यमियों ने वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, कारोबार के विस्तार और अन्य उद्यमिता संबंधी विषयों पर सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तनमय कंवर सहित विनय वर्मा, विनोद, मदन गोपाल, अनिल, किरण, मिशन एक्जीक्यूटिव अमित गौतम तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 80 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31