नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण बैंकिंग सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी: संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

ग्रामीण बैंकिंग सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी: संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 17 अगस्त 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता: संजय अवस्थी

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाओं का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह बात अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन के भराड़ीघाट में जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

संजय अवस्थी ने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से किसानों, बागवानों और अन्य ग्रामीण निवासियों को बैंकिंग तथा वित्तीय सेवाएं मिलती हैं। इससे गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आर्थिक सहायता भी मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास योजनाओं और जनसुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ने बैंक प्रबंधन से कहा कि ग्रामीण लोगों को बैंक की ऋण योजनाओं, अन्य वित्तीय सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।

इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए।

जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाजनक और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार गिरिश नड्डा, ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान तारा ठाकुर, ग्राम पंचायत क्यारड की प्रधान मीरा ठाकुर, दसेरन पंचायत के उपप्रधान कुलदीप शर्मा, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, जिला ट्रक ऑपरेटर्स कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के प्रधान रामकिशन बंसल, कांग्रेस पार्टी के रमेश ठाकुर, बालक राम, राजेन्द्र पंवार, प्रकाश और राम स्वरूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियंता संदीप कुमार तथा नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेमलाल भी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031