नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन सहयोग से हर चुनौती का सामना संभव: डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

जन सहयोग से हर चुनौती का सामना संभव: डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 15 अगस्त 2026

जन-जन के सहयोग से हिमाचल हर चुनौती का सामना करने में सक्षम : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी सहयोग, एकजुटता और समन्वय के माध्यम से हिमाचल प्रदेश किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है। वह कसौली उपमंडल के कण्डा में यंग फार्मर क्लब द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए चले लंबे संघर्ष में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए देशभक्ति, गौरव और अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को याद करने का अवसर है।

युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सबसे पहले व्यक्तिगत स्तर पर जागरूकता जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशे को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि इसके कारण कई लोगों का जीवन समय से पहले बर्बाद हो जाता है।

इस दौरान डॉ. शांडिल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामिया के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

समारोह के दौरान यंग फार्मर क्लब कण्डा की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी हुआ। प्रतियोगिता में बाबा क्लब जोघों ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि ए.डी.सी. बड़ोग की टीम उपविजेता रही। स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों टीमों को सम्मानित किया।

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बनाया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत हुंड़ग के प्रधान गोपाल सिंह परिहार, खंड कांग्रेस समिति कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य शिवदत ठाकुर, अपर्णा, संधिरा सिंह शीनू, एसडीएम कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य गीतांजलि कश्यप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की प्रधानाचार्य मीता कौल, यंग फार्मर क्लब कण्डा के अध्यक्ष हेमन्त ठाकुर सहित अमर सिंह, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031