नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी: डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी: डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 14 अगस्त 2026

पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी: डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने और स्वच्छ एवं हरित हिमाचल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. शांडिल ग्राम पंचायत मही के गांव हाथों में वन विभाग सोलन द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मृदा पूजा के बाद आंवला का पौधा रोपित कर की गई।

उन्होंने कहा कि वन महोत्सव और पौधरोपण अभियान पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें और भविष्य में पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण और आम लोगों की भागीदारी को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से पौधरोपण अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।

इस दौरान डॉ. शांडिल ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पौधरोपण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की जलवायु एवं पर्यावरण के अनुकूल देशज प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान देवदार, बान, जामुन और रीठा सहित करीब 100 पौधे लगाए गए। इन पौधों से क्षेत्र में संतुलित और टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

वन मंडल अधिकारी सोलन प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और अभियान की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा, वन अरण्यपाल सोलन नरेंद्र प्रकाश वर्मा, खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी ओ.पी. शर्मा, सहायक वन अरण्यपाल चंद्रिका शर्मा, ग्राम पंचायत मही की प्रधान रीना देवी, ग्राम पंचायत धरोट के प्रधान कृष्ण कुमार, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट रक्षा शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कण्डाघाट भूपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31