नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में कड़ी सुरक्षा, डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा की – भारतीय नेशनल न्यूज

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में कड़ी सुरक्षा, डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर पंजाब पुलिस ने कसी कमर, डीजीपी गौरव यादव ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

चंडीगढ़/एसएएस नगर/पटियाला, 11 अगस्त:
आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न जिलों का दौरा कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

डीजीपी ने मंगलवार को एसएएस नगर और पटियाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रूपनगर तथा पटियाला रेंज के अधिकारियों के साथ बैठकें कर स्वतंत्रता दिवस समारोहों के प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों, संभावित खतरों, आतंकवाद विरोधी तैयारियों और राज्य में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को संभावित चुनौतियों की पहले से पहचान कर प्रभावी तरीके से उनसे निपटने के निर्देश दिए।

एसएएस नगर दौरे के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने रूपनगर रेंज के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। रूपनगर रेंज के अंतर्गत एसएएस नगर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले आते हैं। बैठक में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, आपसी समन्वय और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संवाद किया। उन्होंने फील्ड स्तर पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों की बात सुनी, उनके सुझाव लिए और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

एसएएस नगर के बाद डीजीपी ने पटियाला पहुंचकर पटियाला रेंज की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस रेंज में पटियाला, संगरूर, बरनाला और मलेरकोटला जिले शामिल हैं। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थलों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई।

एसएचओ और अन्य फील्ड अधिकारियों के साथ बातचीत में डीजीपी ने उन्हें लगातार सतर्क रहने, जनता के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठकों में डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप चहल, डीआईजी रूपनगर रेंज नानक सिंह, एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा, एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम, एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह और एसएसपी मलेरकोटला गुरमीत सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031