नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू पुलिस ने भगोड़ा अपराधी किया गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू पुलिस ने भगोड़ा अपराधी किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 08 अगस्त 2026 को पुलिस थाना परवाणू की पी.ओ. सैल टीम ने भगोड़े अपराधियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की पहचान अंकुर धीमान (26 वर्ष), पुत्र बच्चन सिंह, निवासी गांव खडीन, डाकखाना नयाग्राम, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। उसे उसके गांव खडीन, परवाणू क्षेत्र से पकड़ा गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 102/2026, दिनांक 08-08-2026, धारा 209, 269 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अंकुर धीमान के खिलाफ पहले भी पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 91/2021, दिनांक 10-10-2021, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी के कब्जे से 4.54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। जांच के दौरान उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह जमानत मुचलके पर रिहा हुआ। पुलिस द्वारा मामले का आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपी को निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होने के निर्देश दिए, लेकिन वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते माननीय न्यायालय ने 12 जनवरी 2026 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।

भगोड़ा घोषित होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना परवाणू की पी.ओ. सैल टीम लगातार प्रयासरत थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से आरोपी अपने ठिकाने बदलता रहा। इसी बीच प्राप्त गुप्त सूचना तथा लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 08 अगस्त 2026 को परवाणू से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को 09 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031