नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 23.55 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

23.55 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

FIR No. 127/26, दिनांक 07-08-2026
धारा 21, 29 NDPS Act | थाना धर्मपुर, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

दिनांक 07-08-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पट्टा मोड़ के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक हौंडा सिटी कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 23.55 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा, पुत्र श्री तिलक राज शर्मा, निवासी शिव महल, रामपुर बुशहर, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 41 वर्ष तथा मंथन ठाकुर, पुत्र श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, निवासी गांव एवं डाकघर निशानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में थाना धर्मपुर में FIR No. 127/26 के तहत NDPS Act की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने कथित रूप से नशीले पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की गई हौंडा सिटी कार को भी कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 08-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया/किया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

मामले की विस्तृत जांच एवं आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31