नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यावरण संरक्षण से ही प्राकृतिक सुरक्षा संभव: डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

पर्यावरण संरक्षण से ही प्राकृतिक सुरक्षा संभव: डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‘एक पेड़ सेहत के नाम’ अभियान में करीब 300 पौधे लगाए गए

 

सोलन, 9 अगस्त 2026: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वह रविवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के न्यू कथेड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के पीछे प्राकृतिक परिस्थितियों के अलावा मानवीय गतिविधियां भी एक प्रमुख कारण हैं। उन्होंने वृक्षों को पर्यावरण का महत्वपूर्ण रक्षक बताते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की देखभाल करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़ वायु और जल की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ भूमि के कटाव को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

133 इको टास्क फोर्स बटालियन की ओर से अस्पताल के समीप ‘एक पेड़ सेहत के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत देवदार, बान, गुलमोहर, रीठा, आंवला, जामुन, दाड़ू और पीपल सहित लगभग 300 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शांडिल ने चम्बाघाट से बैरगी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा टीसीपी कार्यालय के पास वर्षा शालिका बनाने के लिए भी 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के कलाकारों ने नशाबंदी पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। वहीं मीनाक्षी ने कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इससे पहले विकास ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया, जबकि नगर निगम पार्षद मीनाक्षी ठाकुर ने क्षेत्र से संबंधित मांगपत्र प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, 133 इको टास्क फोर्स बटालियन के कर्नल दीपक कुमार, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी, संधिरा शीनू सिंह, पूनम शांडिल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जयप्रकाश, ग्राम पंचायत जौणाजी के प्रधान सचिन, पूर्व पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, अजय कंवर, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक गोपाल बेरी, जिला पंचायत अधिकारी जोगेन्दर राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930