नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पौधरोपण से सुरक्षित भविष्य की नींव: राज्यपाल – भारतीय नेशनल न्यूज

पौधरोपण से सुरक्षित भविष्य की नींव: राज्यपाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला, 9 अगस्त 2026

पौधरोपण से ही सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव रखी जा सकती है: राज्यपाल

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण को महज एक कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज रोपा गया हर पौधा भविष्य में एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक विरासत का रूप ले सकता है।

राज्यपाल आज सोलन जिले के समलेच गांव में सभ्य री-फॉरेस्टर्स की ओर से आयोजित 11वें वार्षिक पौधरोपण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़ न केवल वायु को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। उसकी नियमित देखभाल, सुरक्षा और उचित पोषण सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि वह विकसित होकर एक स्वस्थ वृक्ष बन सके। राज्यपाल ने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाएं।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय परंपरा में प्रकृति को हमेशा सम्मान और पवित्रता का स्थान दिया गया है। पर्यावरण की रक्षा हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वन, हिमालयी क्षेत्र, नदियां और जैव विविधता पूरे क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं। हिमालयी पर्यावरण की सुरक्षा को उन्होंने पूरे देश की साझा जिम्मेदारी बताया।

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने अनियमित बारिश, बादल फटने, भूस्खलन, ग्लेशियरों के सिकुड़ने और तापमान में वृद्धि जैसी घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय नुकसान को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने लोगों से वनीकरण, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, स्वच्छता, जैव विविधता की सुरक्षा और एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करने जैसे प्रयासों में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और स्वयंसेवी संगठनों से भी पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्यपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विशेष अतिथि श्याम जाजू ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सभ्य री-फॉरेस्टर्स द्वारा पिछले 11 वर्षों से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण पर संगठन द्वारा दिए जा रहे जोर को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर केंद्रित लघु नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।

इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक एस.डी. वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी, नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, पार्षदगण, सभ्य री-फॉरेस्टर्स के अध्यक्ष अजय, महासचिव रिपु दमन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30