नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेएनवी कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त – भारतीय नेशनल न्यूज

जेएनवी कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 08 अगस्त 2026

पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में दाखिले हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त, 2026 कर दी गई है।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण यादव ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी निर्धारित वेबसाइटों के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

प्राचार्य के अनुसार, आवेदन में आवश्यक संशोधन करने के लिए 11 और 12 अगस्त, 2026 को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। इस दौरान पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा के माध्यम, श्रेणी, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित जानकारी में जरूरत के अनुसार सुधार कर सकेंगे।

उन्होंने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। ऑनलाइन आवेदन के लिए https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ तथा https://navodaya.gov.in वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031