नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मनजीत सिंह मनौली को भावभीनी अंतिम विदाई – भारतीय नेशनल न्यूज

मनजीत सिंह मनौली को भावभीनी अंतिम विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विभाग के अधिकारियों, पत्रकार बिरादरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मनौली परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 5 अगस्त

पंजाब सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता सरदार मनजीत सिंह मनौली को आज भावभीनी अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारी, पत्रकार तथा परिवार के शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

72 वर्षीय सरदार मनजीत सिंह मनौली का कल शाम निधन हो गया था। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री सहित हँसता-बसता परिवार छोड़ गए हैं। स्वर्गीय सरदार मनजीत सिंह मनौली ने कुछ समय तक पंजाब पुलिस में सेवा देने के उपरांत लंबे समय तक ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ में अपनी सेवाएं निभाईं।

गांव मनौली के श्मशान घाट में उनके पुत्र अमनप्रीत सिंह मनौली ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक प्रीत कंवल सिंह एवं इशविंदर सिंह, उपनिदेशक प्रभदीप सिंह नत्थोवाल तथा शेरजंग सिंह हुंदल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर ‘पंजाबी ट्रिब्यून’, चंडीगढ़ के समाचार संपादक जसवीर समर, स्थानीय पत्रकारों में करमजीत सिंह चिल्ला, दर्शन सिंह सोढ़ी और दलजीत सिंह के अलावा स्वर्गीय मनजीत सिंह मनौली के पूर्व सहकर्मी एवं मित्र भी उपस्थित रहे।

स्वर्गीय सरदार मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास गुरुद्वारा ढक्की साहिब, सेक्टर-82 (जे.एल.पी.एल. कार्यालय के पीछे), एयरपोर्ट रोड, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में 16 अगस्त, 2026, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी।

कैप्शन: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया एवं अन्य अधिकारी स्वर्गीय मनजीत सिंह मनौली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31