नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल के विकास में डॉ. परमार का अहम योगदान : शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

हिमाचल के विकास में डॉ. परमार का अहम योगदान : शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 5 अगस्त 2026

हिमाचल के विकास में डॉ. वाई.एस. परमार का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं ‘हिमाचल निर्माता’ स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार ने राज्य की विकास यात्रा की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नीतियों को दिशा देने, विकास को गति प्रदान करने तथा मेहनती और ईमानदार लोगों के सहयोग से आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

डॉ. शांडिल सोलन में सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से न केवल हिमाचल बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाना उनकी बड़ी उपलब्धि रही। उनके विजन के कारण ही हिमाचल प्रदेश एक सशक्त राज्य के रूप में स्थापित हो सका।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पर्यटन, उद्योग, सड़क संपर्क और विद्युत परियोजनाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों के विकास की आधारशिला भी डॉ. परमार के नेतृत्व में रखी गई, जिसका लाभ प्रदेश आज भी प्राप्त कर रहा है।

उन्होंने सिरमौर कल्याण मंच द्वारा सोलन के कोठों क्षेत्र में बनाए जा रहे भवन के निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और इसके लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त सोलन से चनारग तक बस सेवा शुरू कराने का भी भरोसा दिलाया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘सिरमौर सम्मान’ और ‘डॉ. यशवंत सिंह परमार सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. शांडिल ने हाटी प्राकृतिक स्टॉल का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर चुड़ेश्वर सांस्कृतिक दल सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, पार्षदगण, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, डॉ. यशवंत सिंह परमार के पौत्र आनंद परमार, विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, जिला परिषद सदस्य अमित ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर, कुल राकेश पंत, संधीरा, अजय कंवर, सरदार सिंह, सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान प्रदीप ममगई, महासचिव यशपाल कपूर, विद्यानंद सरैक, उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930