नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू में 12.32 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू में 12.32 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रकरण संख्या 98/26, दिनांक 30-07-2026
धारा 21 एवं 29, एनडीपीएस अधिनियम, पुलिस थाना परवाणू, जिला सोलन (हि.प्र.)

दिनांक 30-07-2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एनएच-05 पर कामली पुल के समीप खड़ी एक कार में दो व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं तथा उसे बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 12.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान राहुल पुत्र श्री जयचन्द, निवासी गांव कटेरा, डाकघर तान्दी, तहसील निथर, जिला कुल्लू (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष तथा अरुण भारती पुत्र श्री हरवंश लाल, निवासी गांव गंच्हवा, डाकघर डैर, तहसील आनी, जिला कुल्लू (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष के रूप में हुई।

बरामदगी के उपरांत दोनों आरोपियों को विधि अनुसार मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन को भी नियमानुसार जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

वर्तमान में दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930