नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीरकपुर से भगोड़ा NDPS आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

जीरकपुर से भगोड़ा NDPS आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 31-07-2026 को पुलिस थाना सदर सोलन की पी.ओ. (Proclaimed Offender) सेल द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक घोषित भगोड़े आरोपी, शुभम ठाकुर (26 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हरिंदर सिंह, निवासी वार्ड नंबर-7, नज़र हरि मंदिर, धोबी घाट, सोलन, जिला सोलन, को जीरकपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 167/2026, दिनांक 31-07-2026, धारा 209 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 07-09-2021 को पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने शुभम ठाकुर और उसके एक अन्य साथी को 8.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 142/2021, दिनांक 07-09-2021, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया था। आरोपी उस समय जमानत पर रिहा था। न्यायालय में विचारण के दौरान उसे कई बार पेश होने के निर्देश दिए गए, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा। इसके चलते माननीय न्यायालय ने दिनांक 06-11-2025 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना सदर सोलन की टीम लगातार प्रयासरत थी। गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। हालांकि, गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने अंततः उसे 31-07-2026 को जीरकपुर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आज, दिनांक 01-08-2026, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930