नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में 70 पदों के लिए 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में 70 पदों के लिए 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 28 जुलाई 2026

70 रिक्त पदों के लिए 31 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू

जिला सोलन के मॉडल कैरियर सेंटर, सोलन (नजदीक डीस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय) में 31 जुलाई, 2026 को विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 70 पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के दौरान एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 50 पदों तथा तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव कस्टमर और टीम लीडर के 20 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक तथा आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपनी प्रोफाइल में उपलब्ध अधिसूचित रिक्तियों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन से पहले उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई, 2026 को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930