नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , SIU Solan Recovers 41.08 Grams of Heroin – भारतीय नेशनल न्यूज

SIU Solan Recovers 41.08 Grams of Heroin

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

FIR No. 161/2025 dated 25.07.2025, U/S 21 & 29 NDPS Act, Police Station Sadar, Solan

दिनांक 25.07.2026 को जिला पुलिस सोलन की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चंबाघाट क्षेत्र स्थित एक होटल में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान होटल के कमरा नंबर 303 में ठहरे तीन व्यक्तियों, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे, के कब्जे से कुल 41.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा पुत्र श्री दिनेश कुमार, निवासी समीप रमा हेल्थ क्लब, सुखेरा बस्ती, डाकघर एवं तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब), आयु 35 वर्ष; युवराज सिंह पुत्र श्री हरभजन सिंह, निवासी गाँव न्यू जनता नगर, जिला लुधियाना (पंजाब), आयु 25 वर्ष; तथा संदीप कौर उर्फ नेहा पत्नी तुषार तरीखा, निवासी समीप रमा हेल्थ क्लब, सुखेरा बस्ती, डाकघर एवं तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब), आयु 35 वर्ष के रूप में हुई।

तीनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में NDPS Act की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उन्हें दिनांक 26.07.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930