नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन: 8.32 ग्राम चिट्टा सहित दो गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन: 8.32 ग्राम चिट्टा सहित दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एफआईआर संख्या 157/2025, दिनांक 20.07.2025
धारा 21 एवं 29, एनडीपीएस अधिनियम
पुलिस थाना सदर, जिला सोलन

दिनांक 20-07-2026 को जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुमारहट्टी क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान कुमारहट्टी की ओर से आ रही एक ऑल्टो 800 कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों—प्रज्वल जनारथा (पुत्र श्री बाल कृष्ण जनारथा, निवासी गाँव अड़ेवग, डाकघर रावला क्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, आयु 34 वर्ष) तथा परीक्षित चौहान (पुत्र श्री प्रकाश चौहान, निवासी गाँव कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, आयु 32 वर्ष)—के कब्जे से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद होने का दावा किया गया।

बरामदगी के उपरांत पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, जिला सोलन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त ऑल्टो 800 कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।

दोनों आरोपियों को 21-07-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को तीन दिन का रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस द्वारा आरोपियों से मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, उनके संभावित पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930