नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर जोर – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 17 जुलाई 2026:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की स्क्रीनिंग, चिन्हित मरीजों के नियमित फॉलो-अप तथा उपचार की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पात्र व्यक्तियों की समयबद्ध जांच, उपचार और निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्रोत नष्ट करने, लार्वा सर्वेक्षण, फॉगिंग और जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, ड्रॉपआउट दर कम करने, टीकाकरण सत्रों की नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी जांच सेवाओं, स्क्रीनिंग, टेस्ट किट की उपलब्धता तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम तथा दुर्घटना एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और मानव संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आवश्यकता आधारित रोग निगरानी प्रणाली, रैपिड टेस्टिंग किट की उपलब्धता तथा उनके प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031