नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में सांस्कृतिक दल ने योजनाओं की दी जानकारी, युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में सांस्कृतिक दल ने योजनाओं की दी जानकारी, युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 15 जुलाई 2026:
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग ने मंगलवार को सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी और ग्राम पंचायत सलोगड़ा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। कलाकारों ने जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने लगभग चार हजार बेसहारा बच्चों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” के रूप में संरक्षण प्रदान किया है। साथ ही यह भी बताया गया कि बेसहारा बच्चों के हित में कानूनी प्रावधानों के साथ ऐसी योजना लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इस योजना की जानकारी पात्र बच्चों और उनके परिवारों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

कलाकारों ने पशुपालकों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाय और भैंस के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा पंजीकृत दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े पशुपालकों के लिए दूध खरीद पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 3 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे नशे से दूर रहने और राज्य सरकार की स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी के प्रधान सुनील, ग्राम पंचायत सलोगड़ा के प्रधान मनोज कुमार, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31