नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 14 जुलाई 2026: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल सप्तक कला रंग मंच ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी और ग्राम पंचायत जंगेशु में गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं और प्रदेश सरकार की विभिन्न पहलों को सरल एवं मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने मक्की और दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य, आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में किए जा रहे प्रयास, मनरेगा मजदूरी में बढ़ोतरी, विधवा पुनर्विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना की भी जानकारी साझा की गई। बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य विधवाओं और एकल महिलाओं को घर निर्माण में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत निर्मित आवासों में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान गीता देवी, उपप्रधान दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031