नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गीत-संगीत से सरकारी योजनाओं का प्रचार – भारतीय नेशनल न्यूज

गीत-संगीत से सरकारी योजनाओं का प्रचार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 13 जुलाई 2026

गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल पूजा कला मंच ने आज कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुनिहार तथा ग्राम पंचायत सानण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत के जरिए मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कार्प मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण की इकाई लागत पर किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ सभी वर्गों के किसान उठा सकते हैं, जबकि बेरोजगार युवाओं और पहली बार आवेदन करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाती है।

कलाकारों ने युवाओं को यह भी बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाई गई है। प्रारम्भिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को प्रदेश के भीतर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिदिन 250 रुपये तथा प्रदेश से बाहर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिदिन 500 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को खेल, व्यायाम और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राजेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत सानण के प्रधान योगराज शर्मा, ग्राम पंचायत कुनिहार के उपप्रधान अभिमन्यु, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक डुमैहर के प्रबंधक मनीराम गर्ग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऊमा देवी, आंगनवाड़ी सहायिका पुष्पा देवी, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031