नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में 25.20 लाख की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में 25.20 लाख की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 13 जुलाई 2026

शिक्षा से ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों का विकास होता है: डॉ. धनीराम शांडिल
करीब 25.20 लाख रुपये की लागत से बने डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के कौशल, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और सोच को विकसित करने का महत्वपूर्ण आधार है। वह सोमवार को सोलन स्थित राजकीय महाविद्यालय में लगभग 25.20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए डिजिटल पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारती है और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाती है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को प्रारंभिक स्तर से मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रदेश के 140 सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं तथा सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नशे की समस्या से बचाने के लिए भी गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत विभिन्न जिलों में वॉकथॉन सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को इस बुराई से मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना जरूरतमंद एवं बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बनकर सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि सोलन जिले में चालू वर्ष के दौरान इन योजनाओं पर लगभग 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत 27 वर्ष तक के बेसहारा, परित्यक्त, अभित्यक्त तथा ट्रांसजेंडर लाभार्थियों, जिनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम है, को प्रति माह 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, टांडा मेडिकल कॉलेज और अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल इंस्टीट्यूट चमियाना में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बेहतर उपचार के लिए पेट स्कैन मशीनें स्थापित की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शांडिल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने माता-पिता और वरिष्ठजनों का सम्मान करने तथा पारंपरिक मूल्यों और अनुभवों से सीख लेने की प्रेरणा दी।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत में राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी।

इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल, मनीष ठाकुर, जय प्रकाश, सचिन कश्यप, मदन हिमाचली, जगमोहन मल्होत्रा, मनीष भगनाल, आशु, अधिवक्ता अनिल भगनाल, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, एसडीएम नीरजा शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031