नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रौड़ी में 15 लाख के एम्बुलेंस मार्ग का शिलान्यास – भारतीय नेशनल न्यूज

रौड़ी में 15 लाख के एम्बुलेंस मार्ग का शिलान्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 6 जुलाई 2026: अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सड़कों का मजबूत नेटवर्क बेहद आवश्यक है। उन्होंने ग्राम पंचायत रौड़ी में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रौड़ी-मीरा महाजन गौशाला एम्बुलेंस मार्ग का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण इलाकों में आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलती है। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पंचायत तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि लोगों को आवागमन और आवश्यक सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। उनके अनुसार, इतनी बड़ी वृद्धि करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

संजय अवस्थी ने कहा कि पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। साथ ही पंजीकृत दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े पशुपालकों को दूध खरीद पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। उनका कहना था कि इन कदमों से किसानों और पशुपालकों की आय में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि दाड़लाघाट में स्वयंसेवी संस्थाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें तथा बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ क्षेत्र के लोगों को जल्द मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने डुगली एम्बुलेंस मार्ग के सुधार एवं मरम्मत के लिए 3 लाख रुपये तथा अंबुजा सीमेंट आउट गेट रौड़ी से चलाई गांव तक एम्बुलेंस मार्ग निर्माण के लिए भी 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फाउंटेन युवक मंडल भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की।

उन्होंने महिला मंडल रौड़ी, खाता और बागा को 11-11 हजार रुपये तथा फाउंटेन यूथ क्लब रौड़ी को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031