नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर निगम सोलन के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ – भारतीय नेशनल न्यूज

नगर निगम सोलन के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 29 जून 2026

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोमवार को नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सभी 17 नव-निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों में वार्ड-1 से नीलम, वार्ड-2 से सुषमा शर्मा, वार्ड-3 से गौरव, वार्ड-4 से रोहित भारद्वाज, वार्ड-5 से प्रियंका, वार्ड-6 से रेखा साहनी, वार्ड-7 से पूजा, वार्ड-8 से सुरेन्द्र कुमार, वार्ड-9 से मीनाक्षी शर्मा, वार्ड-10 से अंकुश सूद, वार्ड-11 से सरिता, वार्ड-12 से प्रियंका अग्रवाल, वार्ड-13 से नरेन्द्र कुमार, वार्ड-14 से सुलक्षणा, वार्ड-15 से अभिषेक, वार्ड-16 से सीमा तथा वार्ड-17 से आरुणा शामिल रहे।

शपथ ग्रहण के बाद महापौर और उपमहापौर का चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी। हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 36 तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के नियम 81 के अनुसार महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन के लिए कुल निर्वाचित पार्षदों में कम से कम तीन-चौथाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

कोरम अधूरा रहने के चलते उपायुक्त ने अधिनियम एवं निर्वाचन नियमों के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 2 जुलाई 2026 की नई तिथि निर्धारित की है। यह बैठक उसी दिन दोपहर 3:00 बजे नगर निगम सोलन के बैठक कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में नियम 81-ए और 81-बी के अनुसार पहले महापौर तथा इसके बाद नियम 81-सी के तहत उपमहापौर का चुनाव कराया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी निर्वाचित पार्षदों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031