नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शूलिनी मेले के समापन समारोह में पहुंचे राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता – भारतीय नेशनल न्यूज

शूलिनी मेले के समापन समारोह में पहुंचे राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

29 जून 2026:
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रविवार शाम सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने जिला प्रशासन और शूलिनी मेला समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शूलिनी मेला हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उनके अनुसार ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्यपाल का सम्मान किया। राज्यपाल ने सोलन रेडक्रॉस सोसायटी के नव-नामित आजीवन सदस्यों को बैज प्रदान करते हुए जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेडक्रॉस से उनका जुड़ाव जिले में स्वैच्छिक सेवा गतिविधियों को और गति देगा।

इस अवसर पर शूलिनी मेले के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व पर आधारित एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। बाद में राज्यपाल ने स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया, जिनमें हिमाचल की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।

समापन समारोह से पहले राज्यपाल ने सोलन के गंज बाजार स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की। इस दौरान लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, शूलिनी मेला समिति, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

 

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930