नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में फ्लैट से चरस व प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में फ्लैट से चरस व प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 100/2026 DT. 25.04.26 U/S 20 ND&PS ACT & 18C Drug & Cosmetics Act P.S. SADAR SOLAN

दिनांक 25-04-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से सोलन शहर में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पावर हाउस, सपरून के समीप स्थित एक फ्लैट में दबिश दी गई। दबिश के दौरान उक्त फ्लैट में रह रहे एक व्यक्ति के कब्जे से *189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट Tapentadol (प्रतिबंधित नशीली दवा) तथा ₹26,280/- नकद बरामद किए गए।* *आरोपी की पहचान संदीप कोहली पुत्र श्री कीर्ति कुमार कोहली, निवासी पावर हाउस रोड, सपरून, सोलन, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 52 वर्ष, के रूप में हुई है ।* पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को दिनांक 26-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से 03 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है जिससे गहनता से पूछताछ जारी है । पुलिस अब आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, नशीले पदार्थों की आपूर्ति तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी गहनता से जांच कर रही है । मामले का अन्वेषण जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930