नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला सोलन पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह में नशा तस्करी करने वाले 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

जिला सोलन पुलिस द्वारा नशे के खात्मे हेतु अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत नशा तस्करी के विरुद्ध सप्लाई साइड एवं डिमांड साइड—दोनों स्तरों पर निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है जो यह कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में, जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी करने वालों के विरुद्ध पिछले एक सप्ताह में 06 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में हिमाचल प्रदेश तथा अन्य राज्यों के रहने वाले कुल 10 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 38.63 ग्राम चिट्टा एवं 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

मामलों का विवरण:-

CASE FIR NO 62/2026 DT 08-04-2026 U/S 21 ND&PS Act PS DHARAMPUR.

दिनांक 08-04-2026 को जिला सोलन पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 28 वर्षीय एक युवक, जो रामपुर का निवासी है, को काबू किया गया। उसके कब्जे से 6.65 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे उससे गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।

CASE FIR NO. 43/2026 DATED. 09.04.2026 U/S 21,25,29 ND&PS ACT P.S. PARWANOO.

दिनांक 08/09-04-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा थाना परवाणू के क्षेत्राधिकार में गुप्त सूचना के आधार पर एक आल्टो कार में सवार जिला शिमला के जुब्बल, हाटकोटी व सैंज के रहने वाली तीन युवकों (उम्र 26, 29 व 29 वर्ष) के कब्जे से 09.52 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त आल्टो कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

CASE FIR NO. 44/2026 DATED. 10.04.2026 U/S 21 ND&PS ACT P.S. PARWANOO.

दिनांक 09/10-04-2026 की रात्रि में पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान परवाणू शहर स्थित रैन शेल्टर के समीप एक युवक को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान उक्त युवक, जो कि जिला शिमला के रामपुर क्षेत्र का निवासी है तथा जिसकी आयु 21 वर्ष है, के कब्जे से 7.18 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

CASE FIR NO. 45/2026 DATED. 12.04.2026 U/S 21,29 ND&PS ACT P.S. PARWANOO.

जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम द्वारा दिनांक 11/12-04-2026 की मध्यरात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर परवाणू क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार में सवार हरियाणा राज्य के नारायणगढ़ निवासी दो व्यक्तियों (आयु 42 व 38 वर्ष) जो परवाणू क्षेत्र में एक निजी होटल में चल रही पार्टी में चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे के कब्जे से 11.45 ग्राम हेरोइन तथा 3.56 ग्राम मेथाम्फेटामाइन (Methamphetamine) बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज किया गया है । अन्वेषण के दौरान प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

 

CASE FIR NO. 18/26 DT 10/04/26 U/S 21,29 ND&PS ACT PS DARLAGHAT

दिनांक 09/10-04-2026 की रात्रि को पुलिस थाना दाड़लाघाट की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंबुजा कोल यार्ड में एक ट्राला ट्रक में बैठे चालक एवं परिचालक (निवासी जिला बिलासपुर), जिनकी आयु क्रमशः 37 वर्ष एवं 30 वर्ष पाई गई, के कब्जे से 1.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त ट्राला ट्रक को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के उपरांत आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच जारी है।

 

 

CASE FIR NO. 19/26 DT 11/04/26 U/S 21 ND&PS ACT PS DARLAGHAT

दिनांक 11/12-04-2026 की रात्रि को जिला सोलन के उपमंडल दाड़लाघाट की SIU टीम द्वारा, पुलिस थाना दाड़लाघाट के क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, गाँव सुरईला के समीप दाड़लाघाट निवासी एक 28 वर्षीय युवक से 2.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना दाड़लाघाट में संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ के उपरांत उसे BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है। इसके अतिरिक्त, आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच जारी है।

 

Thanks

Abishek Se kar,

SP Solan.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930