नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के वाहक – डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के वाहक – डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 18.11.2025

 

मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के वाहक – डॉ. शांडिल

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि लोक संस्कृति व परंपराओं को समर्पित मेले एवं त्य़ौहार हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के वाहक भी हैं। डॉ. शांडिल आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग के गणा रा घाट (थान) में आयोजित मेले को सम्बोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना और भी सुदृढ़ होती है। मेलों के दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्राप्त होता है। उन्होंने मेला आयोजन समिति को इसके सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में मेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। मेले न केवल हमारी संस्कृति के परिचायक होते हैं, बल्कि यह हमारे समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाले त्यौहारों और मेलों को सरकार के सहयोग से उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इससे हमारी संस्कृति और परमपराओं का ज्ञान अगली पीढ़ी को होता है वहीं संस्कृति को संजोए रखने में भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों में हमारे लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता वहीं लोगों का खूब मनोरंजन भी होता है

डॉ. शांडिल ने कहा कि चिट्टा हमारी सभ्यता, हमारे संस्कार और हमारे भविष्य को चुपचाप चोट पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन आरंभ कर निर्णायक लड़ाई का आगाज किया है। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ चुनौती का सामना हिमाचल प्रदेश जन आंदोलन की शक्ति से करेगा और तस्करों को कभी भी किसी भी रूप में छुपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन, जिसे सफल बनाने के लिए लोगों का सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर त्रिमूर्ति कला मंच शिमला के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए स इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल और तीर कमान ठोडा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने गणा रा घाट में बने मंच के लिए 05 लाख रुपए तथा ममलीग में गौ सदन के निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचंद ठाकुर ने इससे पूर्व ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

ग्राम पंचायत ममलीग के उप प्रधान संदीप ठाकुर, मेला समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह परिहार, बलवीर परिहार, मनोहर लाल ठाकुर, भूपेन्द्र ठाकुर, रविंदर परिहार, बलविन्द्र शांडिल, त्रिलोक शांडिल, पूर्व प्रधान द्रौपदी रठौर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930