नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस की कार्रवाई: बघाट बैंक के 32.79 लाख रुपये के डिफॉल्टर मेघ राम शर्मा नेरवा से गिरफ्तार — अब तक 22 में से 10 डिफॉल्टरों पर की गई गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण की कार्रवाई – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस की कार्रवाई: बघाट बैंक के 32.79 लाख रुपये के डिफॉल्टर मेघ राम शर्मा नेरवा से गिरफ्तार — अब तक 22 में से 10 डिफॉल्टरों पर की गई गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण की कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 25-10-2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा *मेघ राम शर्मा पुत्र श्री शेर सिंह निवासी सनत डाकखाना भालू तहसील चोपाल जिला शिमला हि०प्र०* के विरूद्ध 75(A) of the Land Revenue Act 1954 के तहत गिरफतारी वारन्ट जारी किया गया था जिसके अनुसार मेघ राम शर्मा द्वारा बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, परन्तु वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा जिस पर उसे बघाट बैंक सोलन द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था जिसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 32,79,083/- रू० बनती है I उक्त देनदारी को न चुकाने पर मेघ राम शर्मा के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला में चल रहा है तथा उसे उक्त कोर्ट द्वारा बार-2 नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था जिस पर Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी अनुपालना करते हुए दिनांक 09-11-2025 को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी/ डिफॉल्टर मेघ राम शर्मा पुत्र श्री शेर सिंह निवासी सनत डाकखाना भालू तहसील चोपाल जिला शिमला हि०प्र० को सोलन पुलिस की टीम द्वारा नेरवा से गिरफतार किया गया जिसे आज दिनांक 10-11-2025 को सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है I

इस सन्दर्भ में अभी तक Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा बघाट बैंक से ऋण लेने वाले 22 लोगों को जिन्हें बघाट बैंक सोलन द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था जिनके विरुद्ध लोन रिकवरी के मामले चल रहे है I उपरोक्त डिफाल्टर लोगों को उक्त कोर्ट द्वारा बार-2 नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गए थे जिनकी सोलन पुलिस द्वारा अनुपालना करते हुए उक्त 22 लोगों/ डिफाल्टरों में से 10 आरोपियों/ डिफाल्टरों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण द्वारा कार्यवाही की गई है तथा 12 आरोपी/डिफाल्टरों की तलाश जारी है जिनमे 11 शिमला व सिरमौर जिलों के निवासी है तथा 01 सोलन जिला से सम्बंधित हैI

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930