नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से आपदा से बचाव के बारे में किया जागरूक – भारतीय नेशनल न्यूज

कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से आपदा से बचाव के बारे में किया जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 27.10.2025

 

कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से आपदा से बचाव के बारे में किया जागरूक

 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध कलाकारों ने आज ज़िला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पूजा कला मंच बाड़ीधार के कलाकारों ने आज कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत प्लानियां तथा नगर पंचायत अर्की में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया कि भूकम्प के झटके महसूस होने पर शांत रहें व हड़बड़ी न करें, यदि भीतर हों तो खिड़कियों व शीशे के दरवाजों से दूर रहे, भूकम्प के 5-10 मिनट बाद तक अपनी सुरक्षित जगह से न हटें क्योंकि भूकम्प के बाद भी झटके आने की सम्भवना बनी रहती है।

कलाकारों ने अवगत करवाया कि चोट लगने पर प्राथमिक उपचार करें, भवन के अन्दर न जाएं व विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें तथा प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों की अनुपालन करें।

पर्वतीय लोक मंच दाड़वा के कलाकारों ने कसौली विकास खण्ड के सुबाथू तथा कसौली में गीत-संगीत के माध्यम से आपदा से बचाव के गुर बताएं। उन्होंने गीत के माध्यम से लोगों को भूस्खलन से जान-माल की रक्षा के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने लोगों को आपातकालीन स्थिति में प्रयोग आने वाले हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालग की प्रधानाचार्य उपासना सूद, उप प्रधानाचार्य देवी चन्द ठाकुर, अध्यापक, छात्र, नगर पंचायत अर्की से अभिनव सहित ग्रामीण व छात्र उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930