नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंजाब की मंडियों में से 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद – भारतीय नेशनल न्यूज

पंजाब की मंडियों में से 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंजाब की मंडियों में से 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

— मंडियों में अब तक 64.20 लाख मीट्रिक टन फसल की हुई आमद, 71 प्रतिशत फसल की हुई लिफ्टिंग – हरचंद सिंह बरसट

मोहाली, 23 अक्तूबर, 2025 (                                ) – पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने राज्य की मंडियों में चल रहे धान की फसल के खरीद कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य की समूह मंडियों में धान की आमद और खरीद के कार्य निर्विघन चल रहे हैं तथा लिफ्टिंग भी तेजी से हो रही है। उन्होंने कहा कि 22 अक्तूबर तक राज्य की मंडियों में 64.20 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है और खरीदी गई फसल की लगभग 71 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। स. बरसट ने बताया कि पंजाब राज्य में धान की निर्विघन खरीद के लिए 1822 नोटिफाइड मंडियां और 651 आरजी खरीद केंद्र बनाये गये हैं। राज्य की मंडियों में 22 अक्तूबर तक 64.20 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आमद हुई है और 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से सरकारी एजेंसियों की ओर से 61.80 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। अब तक मंडियों से 43.72 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पनग्रेन द्वारा 25,94,072 मीट्रिक टन, एफ.सी.आई. द्वारा 14,985 मीट्रिक टन, मार्कफेड की ओर से 16,12,128 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 12,43,777 मीट्रिक टन, वेयरहाउस द्वारा 7,14,899 मीट्रिक टन और प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 16,307 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक तरनतारन जिले में सबसे अधिक 6,98,864 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि दूसरे स्थान पर पटियाला में 6,52,727 मीट्रिक टन और तीसरे स्थान पर फिरोजपुर में 4,95,922 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। बीते बुधवार को मंडियों में 5.30 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आमद हुई है, जबकि 5.09 लाख मीट्रिक टन की खरीद और 4.65 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है।

चेयरमैन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों, आढ़तियों और मज़दूरों के साथ खड़ी है। मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े, इसके लिए राज्य की मंडियों में साफ-सफाई, बिजली, पीने योग्य पानी, शौचालय, छाया और बैठने आदि के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं, तांकि किसान बिना किसी देरी के अपनी फसल बेच सकें।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्त दफ्तर में कंट्रोल रूप भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0172-5101649 और 0172-5101704 पर संपर्क किया जा सकता है,  तांकि मंडियों में पेश आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर के अधिकारियों की ओर से मंडियों में जाकर चैकिंग की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल को सूखा कर ही मंडियों में लेकर आएं, तांकि फसल बेचते समय उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930