नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “3.04 करोड़ रुपये के सहकारी ऋण डिफॉल्टर मनन गर्ग ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण” – भारतीय नेशनल न्यूज

“3.04 करोड़ रुपये के सहकारी ऋण डिफॉल्टर मनन गर्ग ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 03-10-2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा मनन गर्ग पुत्र श्री सुशील गर्ग निवासी लोअर बाज़ार सूबाथू तह० व जिला सोलन हि०प्र० के विरूद्ध 75(A) of the Land Revenue Act 1954 के तहत गिरफतारी वारन्ट जारी किया गया था जिसके अनुसार मनन गर्ग द्वारा गैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सूबाथू से ऋण लिया था, परन्तु वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा जिस पर उसे सोसायिटी द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था जिसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 3,04,47,910/ रू० बनती है I उक्त देनदारी को न चुकाने पर मनन गर्ग के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट लोन रिकवरी का मामला में चल रहा है तथा मनन गर्ग को कोर्ट द्वारा बार-2 नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था जिस पर Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी अनुपालना करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी मनन गर्ग की सुबाथु पुलिस की टीम द्वारा तलाश की जा रही था जो गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से फरार हो गया था जिसकी पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश जारी थी जिस कारण मामले में संलिप्त आरोपी मनन गर्ग पुत्र श्री सुशील गर्ग निवासी लोअर बाज़ार सूबाथू तह० व जिला सोलन ने दिनांक 10-10-2025 को सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है I

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930