नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वैद बनकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सोलन से गिरफ्तार महिला थाना सोलन ने राम कुमार बिंदल को किया गिरफ्तार, पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज — जांच जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

वैद बनकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सोलन से गिरफ्तार महिला थाना सोलन ने राम कुमार बिंदल को किया गिरफ्तार, पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज — जांच जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR dated 08-10-2025 U/S 64,68 BNS Women PS Solan

दिनांक 08-10-2025 को पीडिता ए०बी०सी० ने महिला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह काफी समय से बीमारी से ग्रसित है जिसका उपचार इन्होने वैज्ञानिक चिकित्सा के माध्यम से भी करवाया परन्तु इन्हे कोई भी रिलिफ न मिला जिस पर यह उक्त बीमारी का वैदिक उपचार करवाने के लिए दिनांक 07-10-2025 को सोलन में पुराना बस अड्डा के समीप वैध के पास आई थी जहां पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिसने इनसे पूछा कि कहां से आये हो पता पूछने के बाद उसने इन्हें जाच हेतु बिठा दिया। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने इनका हाथ पकड़कर नसें दबाने लगा। उसके उपरान्त यह इनसे यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा इन्होंने उसे अपनी बिमारी के बारा में पूरी बात बतलाई तथा इन्हे आश्वासन दिया कि वह इन्हें सौ फीसदी ठीक कर देंगे I और संबंधित कोई बुक भी दिखाई उसके उपरांत वह इनकी जाँच करने लग पड़ा तथा जाँच करते समय उसने इनसे कहा कि इसे प्राइवेट पार्ट से भी चेक करना है जिसके लिए लिए लड़की ने मना किया परन्तु आरोपी ने चेक करने के बहाने उसके साथ गलत काम किया पीड़िता ने उसे धक्का दिया और बाहर आई I जिस पर महिला थाना सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। पीड़िता का बयान कोर्ट में भी करवाया गया है इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान घटनास्थल का निरिक्षण SFSL जुन्गा की टीम से भी करवाया गया तथा SFSL की टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करके कब्जा पुलिस में लिए गए I इसके अतरिक्त जाँच के दौरान अन्य तकनीकी साक्ष्यो का भी विश्लेषण किया गया जो मौका की जाँच के दौरान इकट्ठा किये गए साक्ष्यों तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और पीड़िता के ब्यान के आधार पर आज दिनाक 10-10-2025 को महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा मामले में संलिप्त आरोपी *राम कुमार बिंदल पुत्र श्री वैध बालमुकंद बिंदल निवासी बिंदल कॉलोनी सर्कुलर रोड सोलन, तहसील व जिला सोलन हि०प्र०* को गिरफतार किया गया है जिसे आइन्दा माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा । मामले में जाँच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930