नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सामूहिक प्रयासों से ही संभव है बालिका सशक्तिकरण – उपायुक्त मनमोहन शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

सामूहिक प्रयासों से ही संभव है बालिका सशक्तिकरण – उपायुक्त मनमोहन शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 09 अक्तूबर 2025

बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी – मनमोहन शर्मा

सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों की पूर्ण जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। वह आज महिला एवं बाल विकास विभाग, सोलन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं पोषण कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बालिका दिवस का उद्देश्य समाज में बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। शर्मा ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। आज की बेटियां खेल, राजनीति, सेना और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नाम कमा रही हैं।

उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुविधा और उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्में भी संपन्न करवाईं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एच.बी. जांच शिविर का शुभारंभ किया और पोषण माह के अंतर्गत लगाए गए हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने निगम द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण आकांक्षा डोगरा ने उपस्थित लोगों को महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह निषेध, शिक्षा का अधिकार, पोस्को अधिनियम 2012, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 और नि:शुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान की।

युवराज फाउंडेशन की पूनम नंदा ने स्तन कैंसर की रोकथाम पर जागरूकता सत्र लिया, जबकि आयुष विभाग सोलन की प्रभारी डॉ. अनीता गौतम ने स्वास्थ्य और पोषण पर उपयोगी जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930