नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 01.10.2025

 

सोलन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आयोजित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सोलन द्वारा आज यहां अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के तहसीलदार मुल्तान सिंह बनियाल ने की।

उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमें सही राह दिखाते हैं हमें उन्हें बोझ नहीं, बल्कि प्रेरणा स्रोत मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करनी चाहिए तथा उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिवार से बुजुर्ग को बहुत आशाएं होती हैं। प्यार और सम्मान की सर्वाधिक जरूरत होती है। एक व्यक्ति जो परिवार को बनाने में अपना पूरा जीवन बिता देते है उनका सम्मान करना बहुत जरूरी है।

ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में लगभग 52,000 लाभर्थियों को विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनर प्रदान की जा रही है।

ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार द्वारा इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की कानूनी सहायता व बचाव पक्ष की अधिवक्ता श्रुति शर्मा ने उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को हेल्प एज इंडिया के सहयोग से बनवाए गए आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर वृद्धजनों ने भी अपने बहुमूल्य अनुभव सांझा किए।

कार्यक्रम में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा, लगभग 50 वृद्धजनों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930