नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू में ढाबा कर्मचारी की अचानक मृत्यु, पुलिस जांच जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू में ढाबा कर्मचारी की अचानक मृत्यु, पुलिस जांच जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 22-09-2025 को ईएसआई अस्पताल परवाणू से थाना परवाणू पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने जांच करने पर मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना परवाणू पुलिस दल अस्पताल पहुंचा, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक पुष्टि के बाद उसकी पहचान चमन प्रकाश पुत्र जगदीश चंद, निवासी गांव मंझेड़ा, ডাকघर कछेहरा, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 52 वर्ष के रूप में हुई।

मौके पर मौजूद रिश्तेदारों व अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शव का निरीक्षण किया गया, जिसमें शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले। मृतक के साथ मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए।

प्राथमिक जांच से यह तथ्य सामने आया कि मृतक पिछले लगभग 5–6 महीनों से न्यू पंजाबी ढाबा, कोटी में कार्यरत था। दिनांक 22-09-2025 को ढाबे में अपने साथियों के साथ मौजूद रहने के दौरान वह अचानक अचेत हो गया। उसके साथी उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

दिनांक 23-09-2025 को शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अब तक मृतक की मृत्यु को लेकर परिजनों या अन्य व्यक्तियों द्वारा कोई संदेह प्रकट नहीं किया गया है। तथापि मामले की जांच जारी है और धारा 194 बीएनएसएस 2023 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31