नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू में वाहन से ₹40,000 की चोरी – आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूर्व में मादक पदार्थ मामले में भी शामिल – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू में वाहन से ₹40,000 की चोरी – आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूर्व में मादक पदार्थ मामले में भी शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR No. 90/2025 dated 10-09-2025 U/S 303(2) BNS PS Parwanoo

दिनांक 10-09-2025 को रोहडू निवासी श्री मेघुराम ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनाक 10-09-2025 को यह सेब छोड़ने सेब मण्डी परवाणू गए हुये थे जहाँ से यह सेब मण्डी में सेब छोड़ने के बाद राशन लेने के लिये परवाणू बाजार चला गया तथा अपनी मोहिन्द्रा पिकअप को परवाणू में तक्ष इन्टरप्राईजेज के समीप खड़ी करके राशन लेने के लिये बाज़ार चले गये। जब यह राशन लेकर वापिस अपनी मोहिन्द्रा के पास आये तो देखा कि ड्राईवर वाली सीट के पीछे रखे 40,000/-रू0 की नकदी को कोई नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया । जिस पर पुलिस थाना परवाणू में उपरोक्त अभियोग पजीकृत किया गया। *इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा आरोपी की पहचान व तलाश लगातार जारी थी तथा तलाश के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करके आरोपी की पहचान की गई जिसके आधार पर पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा दिनाक 14-09-2025 को मामले में संलिप्त आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र श्री प्रीतम सिंह निवासी फागली तह० व जिला शिमला हि०प्र० उम्र 38 वर्ष को मुरथल हरियाणा से गिरफतार किया गया। जाँच के दौरान पाया गया कि यह आरोपी माजदा/कैन्टर गाड़ी में बतौर चालक कार्यरत है जिस पर इसकी उपरोक्त गाड़ी को भी जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि उक्त आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना बददी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला पंजीकृत है जिसमें उसके कब्जा से 10 किलो गांजा ब्रामद किया गया था। गिरफतार आरोपी को आज दिनांक 15-09-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930