नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक संजय अवस्थी ने दिग्गल व आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावितों को राहत और पुनर्बहाली के निर्देश – भारतीय नेशनल न्यूज

विधायक संजय अवस्थी ने दिग्गल व आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावितों को राहत और पुनर्बहाली के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 11 सितम्बर 2025

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने गुरुवार को नालागढ़ उपमंडल की दिग्गल और 15 ग्राम पंचायतों में हाल ही में हुई भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ करने के निर्देश दिए।

अवस्थी ने बताया कि इस आपदा से सड़कों, विद्युत ढांचे, जल आपूर्ति योजनाओं, फसलों और कृषि भूमि को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने राजस्व और अन्य विभागों को निर्देश दिए कि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाए जा चुके हैं और प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण संपत्तियों को सुरक्षित रखने में सफलता पाई है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य करने पर ज़ोर दिया और बिजली-पानी की आपूर्ति तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को असुविधा न हो।

विधायक ने जानकारी दी कि दिग्गल क्षेत्र के आसपास की सात पंचायतों में 22 संपर्क मार्ग बंद हो गए थे, जिनमें से 19 को खोल दिया गया है। शेष तीन सड़कों—चमदार, झांढू और निसल—को भी जल्द चालू कर दिया जाएगा। साथ ही कृषि व पशुपालन विभागों को चार दिनों के भीतर फसलों और पशुधन की हानि का ब्यौरा देने को कहा गया है।

इस आपदा में पाँच पक्के मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए, जबकि 22 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 25 गौशालाएं, छह कच्चे मकान पूरी तरह तथा छह कच्चे मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। चार रसोई घर और लगभग 100 बीघा कृषि भूमि को भी नुकसान पहुँचा है। प्रभावित परिवारों को अब तक 1.40 लाख रुपये की नकद सहायता और 55 तिरपाल वितरित किए गए हैं।

अवस्थी ने ग्राम पंचायत चमदार के कटल गांव का भी दौरा किया और वहां के प्रभावित परिवारों—केसर चंद, दौलत राम और गोपाल चंद—को फौरी राहत के तौर पर 5,000 रुपये नकद, राशन और प्राथमिक उपचार किट प्रदान की।

उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। अवस्थी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों को पर्याप्त आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराएगी।

इस मौके पर ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कौशल, पंदल पंचायत के उपप्रधान रणजीत सिंह, दिग्गल पंचायत के पूर्व उपप्रधान प्रेम दास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार विक्की, एसडीएम नालागढ़ राज कुमार, बीडीओ नालागढ़ नियोन धैर्य शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930