नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा संजौली मंडल पहुंचे रामचंद्र लिया नुकसान का जायजा   – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा संजौली मंडल पहुंचे रामचंद्र लिया नुकसान का जायजा  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा संजौली मंडल पहुंचे रामचंद्र लिया नुकसान का जायजा

शिमला, बेनमौर वार्ड में राम चंद्र चौक के समीप भूस्खलन से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव दृष्टा, पूर्व पार्षद किमी सूद, शुभ महाजन, पीयूष नेगी और जोगिंदर चौहान पहुंचे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने प्रशासन से बात कर इस भारी नुकसान से स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की। मौके पर स्थितियां काफी नाजुक है जहां प्रशासन को 24 घंटे इस स्थान की कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

 

प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि पिछले साल भी यहां पर इसी स्थान पर नुकसान हुआ था पर जो लाखों में पैसा खर्च कर डंगे लगाने का काम किए वह ठीक प्रकार और उचित गुणवत्ता के साथ नहीं हुआ जिसके कारण इस साल एक बार फिर जनता को इसका खामियाजा पड़ा। इससे पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और जिन लोगों ने यहां पर रख रखाव का काम किया था उनसे भी कड़ी पूछताछ करनी चाहिए।

 

मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि रामचंद्र चौक के पास जो नुकसान हुआ है इसको ठीक करने के लिए लंबा समय लगेगा। पी डब्लू डी और नगर निगम के बीच सामान्य की कमी के चलते इस जगह यानी रामचंद्र चौक के मरम्मत कार्य में विलंब होता दिखाई दे रहा है। हम प्रशासन के यह भी निवेदन करते है की जो लोग वहां पर अभी भी रह रहे हैं उनको सरकारी मकान देकर दूसरे मकान में स्थानांतरण करना चाहिए यह वहां की जनता की प्रमुख मांग है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930