नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व बहरापन रोकथाम जागरूकता सप्ताह आरम्भ – भारतीय नेशनल न्यूज

विश्व बहरापन रोकथाम जागरूकता सप्ताह आरम्भ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 30.08.2025

 

विश्व बहरापन रोकथाम जागरूकता सप्ताह आरम्भ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय सोलन में 30 अगस्त से 04 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले विश्व बहरापन रोकथाम जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की।

डॉ. अजय पाठक ने कहा कि लोगों की बढ़ती उम्र व तेज़ ध्वनि के सम्पर्क में आने के कारण सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक शोर वाले क्षेत्रों में रहना, कान के बाहरी हिस्से में क्षति, मेनिनजाइटिस या तेज़ बुखार, दवाई का विपरीत प्रभाव, टी.वी., रेडियो या अन्य ध्वनि यंत्रों द्वारा तेज़ आवाज़ में सुनना तथा इयरफ़ोन के लगातार इस्तेमाल से भी सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि बहरेपन से बचाव के लिए अधिक समय तक मोबाइल का प्रयोग न करें तथा इयरफ़ोन या हैडफोन का उपयोग कम करें। उन्होंने कहा कि सुनने के लिए हैडफोन की आवाज़ 60 डेसिबल से कम रखे।

उन्होंने कहा कि बहरेपन से बचाव के लिए तेज़ आवाज़ों से बचें, कानों की नियमित जांच कराएं, चिकित्सक की सलाह के बिना दवाएं न लें और संक्रमण से बचाव के लिए कानों को साफ रखें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और नियमित व्यायाम करना भी सुनने की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होता है।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य मनीषा कोहली, स्वास्थ्य विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका, बी.सी.सी. समन्वयक राधा चौहान, महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930