नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम पंचायत धरोट में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

ग्राम पंचायत धरोट में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 19.08.2025

 

ग्राम पंचायत धरोट में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 

ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन आकांक्षा डोगरा ने कहा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है तथा नालसा ऐप के माध्यम से प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकता है। आकांक्षा डोगरा आज ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा ग्राम पंचायत धरोट में आयोजित एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता कर रही थीं।

आकांक्षा डोगरा ने शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता व नालसा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली में मध्यस्थता की भूमिका अहम है। मध्यस्थतों के माध्यम से लंबित मामलों के निपटारे की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। सभी न्यायालयों में मध्यस्थता केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों में मध्यस्थता करवाने के लिए प्रशिक्षित मध्यस्थतों की नियुक्ति की गई है जिसमें आम नागरिकों को मध्यस्थतों की सेवा निःशुल्क प्रदान की जाती है। आम नागरिक स्वेच्छा से अपने मामलों का निपटारा मध्यस्थतों के माध्यम से कर सकते हैं।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने कहा कि विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय, राज्य, ज़िला व उपमंडल स्तर पर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तथा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए व्यवस्था की गई है। सभी महिलाएं व अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग तथा जिनकी आय तीन लाख से कम हो, बाढ़ व प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त लोग, औद्योगिक श्रमिक और वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की परामर्शदाता कृतिका ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एच.आई.वी. के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

अधिवक्ता प्रभा शर्मा ने इस अवसर पर कानूनी जानकारी के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों व इससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ग्राम पंचायत धरोट की प्रधान कमलेश कश्यप ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और शिविर के आयोजन के लिए ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शेड्स कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने नालसा विषय पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।

शिविर में शेड्स कॉलेज ऑफ लॉ सोलन के विद्यार्थी, पंचायत सदस्य सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031