नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्र की मोदी सरकार सदा हिमाचल के हितों के साथ खड़ी रही : राकेश  – भारतीय नेशनल न्यूज

केंद्र की मोदी सरकार सदा हिमाचल के हितों के साथ खड़ी रही : राकेश 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केंद्र की मोदी सरकार सदा हिमाचल के हितों के साथ खड़ी रही : राकेश

 

शिमला, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र से मदद के मामले में लगातार झूठ बोल रहे है। केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी है, भले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो तब भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हमेशा अग्रिम भूमिका में रखा है।

राकेश ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जहां राज्य सरकार को पूरी तत्परता के साथ पीड़ितों के हित में खड़े होना चाहिए था, यह सरकार बस खानापूर्ति तक सीमित रह गई है। वहीं दूसरी तरफ़ केंद्र की मोदी सरकार सदा हिमाचल के हितों के साथ खड़ी रही और जब जहाँ जैसी ज़रूरत पड़ी केंद्र सरकार ने देवभूमि की मदद करने का काम किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से हुए नुक़सान की भरपाई में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार तुलना में एसडीआरएफ़ में 3 गुना तो एनडीआरएफ़ में 5 गुना से ज़्यादा की आर्थिक मदद दी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से 11 वर्षों में एसडीआरएफ़ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में ₹947.408 की तुलना में ₹ 3190.39 करोड़ की राशि दी है। वहीं मोदी सरकार ने एनडीआरएफ़ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में ₹553.285 करोड़ की तुलना में ₹ 2,684.879 करोड़ हिमाचल को देने का काम किया है। यह इतना बड़ा अन्तर दोनों सरकारों की सोच और हिमाचल को लेकर उनकी प्राथमिकता को दिखाता है”

भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व में आपदा के समय केंद्र सरकार ने पहले भी लगभग 1300 करोड़ रुपए दिए थे। पिछली आपदा के समय 12 हज़ार से अधिक मकान दिए, 93 हज़ार नए मकान मोदी सरकार ने दिए जोकि आजतक कभी इतने मकान नहीं मिले। इसके अलावा 2006 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए मंज़ूर कर दिया है, उसकी फ़ॉर्मालिटीज़ राज्य सरकार को पूरी करनी है, पहले का भी पैसा राज्य सरकार खर्च नहीं कर पाई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930