नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू में लावारिस बीमार व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु, पुलिस द्वारा शिनाख्त की प्रयास जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू में लावारिस बीमार व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु, पुलिस द्वारा शिनाख्त की प्रयास जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 08-08-2025 को ईएसआई अस्पताल परवाणू से थाना परवाणू पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति, जो कुछ समय से अस्पताल में भर्ती था, उपचार के दौरान निधन हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जांच में पता चला कि उसका नाम राजकुमार है, लेकिन उसके स्थायी पते या परिजनों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई।

पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले, केवल पैरों में बीमारी के कारण घाव पाए गए। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ कि 26-07-2025 को स्थानीय लोगों ने उसे बीमारी की हालत में लावारिस अवस्था में ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया था, जिसकी देखरेख स्थानीय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की जा रही थी। 08-08-2025 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक जानकारी से यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक पहले परवाणू में एक पंजाबी ढाबे पर कार्य करता था और अपना नाम राजकुमार बताया करता था, लेकिन स्थायी पते के बारे में कुछ नहीं बताया था।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया तथा विसरा संरक्षित कर राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, जुन्गा भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परवाणू अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे तक पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

अब तक परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी उसकी मृत्यु पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रही है, फिर भी मामले की हर पहलू से जांच जारी है। इस संबंध में धारा 194 BNSS, 2023 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31